Sukanya Yojana Jharkhand 2023

Sukanya Yojana Jharkhand 2023|Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023|Jharkhand sukanya yojana|

Sukanya Yojana Jharkhand:- झारखंड में बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए राज्य के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया गया है।

sukanya yojana Jharkhand

इस योजना के तहत SECC-2011 मे शामिल एवं अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को जन्म से 18 वर्ष तक चरणबद्ध ढंग से किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 37 लाख परिवारों जिसमें SECC- 2011 के तहत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को दिया जाएगा ।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। कि सरकार का इस योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है, राज्य की बालिकाओं को इसका क्या लाभ मिलेगा एवं योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आदि।

Sukanya Yojana Jharkhand 2023

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को आरंभ किया गया था। लेकिन  24 अगस्त 2022 को इस योजना के नाम में संशोधन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रख दिया गया है।

अब इस योजना के तहत कक्षा 8 में नामांकन करवाने पर बालिका को 2500 रुपए, कक्षा 9 में नामांकन पर 2500 रु, कक्षा 10 में नामांकन पर 5000 रुपए, कक्षा 11 में नामांकन पर ₹5000 एवं कक्षा 12 में नामांकन पर ₹5000 प्रदान किए जाएंगे। बालिका की आयु 18-19 वर्ष की पूरी हो जाने पर उसे ₹20000 की एक मुश्त राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के माध्यम से राज्य में बाल विवाह पर रोक लगेगी और बालिकाओं की शिक्षित दर में वृद्धि आएगी। जिससे झारखंड देश के सामने एक शिक्षित विकासशील राज्य बनकर उभरेगा।

सुकन्या योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
आरंभ वर्षवर्ष 2019
लाभार्थीSecc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियां
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
कुल किस्तें6 किस्तें
कुल आर्थिक सहायता₹40000 रु
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

सुकन्या योजना 2023 आर्थिक सहायता विवरण

किस्तआर्थिकसहायता
8वीं कक्षा में नामांकन पर2500 रुपए
9वीं कक्षा में नामांकन पर2500 रुपए
10वीं कक्षा में नामांकन पर5000 रुपए
11वीं कक्षा में नामांकन पर5000 रुपए
12वीं कक्षा में नामांकन पर5000 रुपए
18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद20000 रुपए
कुल आर्थिक सहायता40000 रुपए

सुकन्या योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड में बाल विवाह पर रोक लगाना है और बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाना है। Mukhymantri Sukanya Yojana के तहत राज्य की SECC- 2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभांवित किया जाएगा।


क्योंकि राज्य के कई ऐसे गरीब परिवार है जो अपनी बालिकाओं को अच्छे से शिक्षा प्राप्त नहीं करवाते हैं और उनका बाल विवाह कर देते हैं। जिसके कारण बालिकाओं को एक कठिनाई भरा जीवन व्यतीत करना पड़ता है।


लेकिन अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2023 के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त करके लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने की हकदार बनेगी। जिससे उनका आने वाला भविष्य उज्जवल बनेगा और वह समाज में एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगी।

Jharkhand Sukanya Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा सन् 2019 मे Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana को आरंभ किया गया है।
  • अब 24 अगस्त 2022 को इस योजना के नाम में संशोधन कर सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना रखा गया है।
  • इस योजना के तहत राज्य की SECC-2011 सामाजिक- आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल लगभग 27‌ लाख परिवारों की कन्याओं को दिया जाएगा।
  • इसके अलावा 10 लाख अंत्योदय परिवारों की कन्याओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • यानी कुल मिलाकर झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2023 का लाभ राज्य के लगभग 37 लाख परिवारों को दिया जाएगा।
  • राज्य की पात्र कन्याओं को इस योजना के तहत कक्षा 8 से लेकर 18 वर्ष तक आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से किस्तों में प्रदान करने का प्रावधान है।
  • इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद ₹20000 की एकमुश्त राशि उन्हें उच्च शिक्षा या शादी हेतु प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि लाभार्थी बालिका के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है इसलिए बालिका का बैंक खाता होना चाहिए।
  • झारखंड में पांच ऐसे जिले हैं जो देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह और पलामू है जहां पर लड़कियों की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती है। अब वहां पर इस योजना के माध्यम से बाल विवाह पर अंकुश लगा सकेगा।
  • Mukhymantri Sukanya Yojana के तहत आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाता है। आवेदन करने के लिए आवेदिका अपने स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करके कर सकती हैं।

Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के तहत पात्रता

  • बालिका को झारखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
  • केवल secc-2011 सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की कन्याएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र हैं।
  • साथ ही अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की कन्याए भी इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र हैं।
  • अगर बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले कर दी जाती है वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने की अपात्र हो जाएगी और उसे दिया जाने वाला लाभ बीच में ही रोक दिया जाएगा।
  • ₹20000 की एकमुश्त राशि कन्या को केवल 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद ही दी जाएगी। यदि कोई कन्या 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह कर लेती है तो उसे यह ₹20000 की एकमुश्त राशि प्रदान नहीं की जाएगी।
  • लाभार्थी कन्या का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • बालिका का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र

Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालना है।
Mukhymantri Sukanya Yojana Jharkhand
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
  • अब आपको फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment