UP kisaan kalyan yojana apply

||up-kisaan-kalyan-yojana||यूपी किसान कल्याण मिशन 2022|| कृषि मेला ||ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन|| लाभ व पात्रता|

up-kisaan-kalyan-yojana
up-kisaan-kalyan-yojana

|UP Kisan Kalyan Mission ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है और यूपी किसान कल्याण मिशन Application Form एवं जाने योजना के लाभ व पात्रता | यूपी किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा राज्य के किसानो की आय में बढ़ोतरी करने के लिए  किया गया है। 

इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को कई तरह के लाभ पहुंचाने के लिए किसान मेलो के कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेती में उपयोग की जाने वाली नई टेक्नोलॉजी और सरकार की नई नई योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से UP Kisan Kalyan Mission 2022 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

UP Kisan Kalyan Mission 2022

इस मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कृषि मेले लगाए जायेगे। इस योजना के तहत कृषि कार्यक्रम यूपी के सभी 824 विकास खंडों में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाये  जायेगे। राज्य के सभी किसान UP Kisan Kalyan Mission 2022 का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा राज्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है।

और कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। उत्तर प्रदेश के किसानो के लिए यह एक कल्याणकारी योजना है। UP Kisan Kalyan Mission 2022 के अंतर्गत 6 जनवरी को राज्य  के 303 ब्लॉक में कार्यक्रम किए गए है और अगले हफ्ते भी 303 ब्लॉक में कार्यक्रम किये जायेगे तथा दिनाक 21  को राज्य के 201 विकास खंड में किसान उपयोगी प्रदर्शन, कृषि मेले, वैज्ञानिक वार्ता और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 देखने के लिए क्लिक करें 

यूपी किसान कल्याण मिशन महोत्सव

UP Kisan Kalyan Mission किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए आरंभ किया गया है। इस मिशन के अंतर्गत किसानों के द्वारा उत्पादन किए जाने वाले सभी उत्पादों को शामिल किया गया है।

अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य गुण महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थगित करना पड़ा था। लेकिन अब इस वर्ष गुण महोत्सव का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। यह आयोजन चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

जल्द ही इस आयोजन की तिथि और जगह की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि यह गुण महोत्सव 13 और 14 फरवरी को हो सकता है। गुड महोत्सव में गुड़ की ब्रीडिंग और उससे जुड़े उत्पादनओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

  • इस महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग महोत्सव में शामिल हो और गुड़ के गुणों और रेंज से वाकिफ हो। गुड़ का प्रचार प्रसार करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जाएंगे।
  • इस महोत्सव में पूरे राज्य से गन्ना किसानों को बुलाया जाएगा एवं इस कार्यक्रम में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञ भी होंगे।
  • महोत्सव में गुड़ की चॉकलेट से लेकर मिठाई, खीर आदि जैसे व्यंजन होंगे। अनुसंधान परिषद और गन्ना अनुसंधान संस्थानों ने अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट और दूसरे उत्पादन इस महोत्सव के लिए तैयार किए हैं। मुजफ्फरनगर में गुड़ के 100 से अधिक उत्पाद है।
  • इस महोत्सव के माध्यम से गुड़ का प्रचार होगा जिससे कि किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जाएगा।

UP Kisan Kalyan Mission 2022 In Highlights

योजना का नामयूपी किसान कल्याण मिशन
इनके द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा
लॉन्च की तारीक6 जनवरी 2021
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो की आय को दोगुनी करना

यूपी किसान कल्याण मिशन 2022 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो की आय को दुगना करना। इस यूपी किसान कल्याण मिशन 2022 के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे है किसानो मेलो में किसानो को कृषि सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी और किसानो को पुरुस्कृत भी किया जायेगा।

इस योजना के ज़रिये यूपी के किसानो की कृषि सम्बन्धी परेशानियों को दूर करना है।उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सपने को पूरा करने के लिए 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना है और देश के किसानो को तरक्की कि और ले जाना है।

कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के विकास से किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प की सिद्धि हेतु ‘किसान कल्याण मिशन’ का शुभारंभ करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/nPSxv1ax1Z— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 6, 2021

UP Kisan Kalyan Mission 2022 के लाभ

  • इस योजना का लाभ राज्य के किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो के लिए 824 विकास खंडों में कृषि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
  • UP Kisan Kalyan Mission 2022 के तहत कृषि आधारित गतिविधियां जैसे पशुपालन, बागवानी आदि भी शामिल की गई हैं।
  • यूपी के किसानो को इन कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी और साथ ही साथ पुरुस्कार की प्रदान किये जायेगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 6 जनवरी के लेकर 21 जनवरी तक कार्यक्रम चलाये जायेगे इस योजना में  6 जनवरी से पहला चरण और दूसरा चरण में 13 जनवरी को आयोजन किया जायेगा और  वहीं तीसरा चरण 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
  • 6 जनवरी के कार्यक्रम में  किसानों के किसान उत्पादन संगठन (FPO) और महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए समूह में जुड़कर सरकारी योजनाओं की लाभ लेने की सलाह भी दी गयी।
  • इन आयोजित कार्यक्रम के तहत  किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित भी किया जाएगा।

UP Kisan Kalyan Mission 2022 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के किसानो  को ही पात्र माना जायेगा।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पात्र
  • मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी पंचामृत योजना

यूपी किसान कल्याण मिशन 2022 में आवेदन कैसे करे ?

राज्य के इच्छुक लाभार्थी यूपी किसान कल्याण मिशन 2022 का लाभ उठाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये।

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर जाकर यूपी किसान कल्याण मिशन ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो वह सम्बंधित विभाग में जाकर भी आवेदन कर सकते है और सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ले सकते है।

Leave a Comment